फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   furore in hospital refer the patient

मरीज को रेफर करने पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 06 Jan 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
furore in hospital refer the patient
मरीज की हालत बिगड़ने के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर करने से नाराज तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मीरपुर छावनी निवासी राज सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को उन्होंने भांजी नेहा सिंह को वाई ब्लाक स्थित डॉ. केजी गुप्ता के सान्या सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


डॉक्टर ने टीबी की बीमारी बताकर ऑपरेशन करने की बात कही। इस पर उन्होंने ऑपरेशन कर उसकी एक आंत निकाल दी, लेकिन मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 11 दिन तक अस्पताल में रखने के बाद मंगलवार सुबह डॉक्टर ने मरीज को एसजीपीजीआई ले जाने को कहा। इस वजह से ही परिवार वाले भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर पहुंचे उस्मानपुर चौकी इंचार्ज मो. उस्मान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहीं इस मामले में डॉ. केजी गुप्ता का कहना है कि मरीज की ऑपरेशन के बाद हालात में सुधार आया था, लेकिन मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed