{"_id":"5da4471c8ebc3e0148604a3f","slug":"friend-shot-dead-in-transaction-dispute-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: नशे के विवाद में दोस्त को मारी गोली, हत्या के मामले में दोनों 2017 में जमानत पर छूटे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: नशे के विवाद में दोस्त को मारी गोली, हत्या के मामले में दोनों 2017 में जमानत पर छूटे थे
Mon, 14 Oct 2019 03:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में शनिवार देर शाम नशे में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो साथियों के बीच विवाद हो गया। विवाद में गुस्साए हत्यारोपी युवक ने दोस्त को तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी चंद्रपाल (35) पुत्र रामबक्स नशे का आदी है। उसकी गांव निवासी नटिया पुत्र रामदास से दोस्ती है।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों दिन भर साथ रहते हैं। कुछ वर्ष पूर्व दोनों एक हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। 2017 में दोनों जमानत पर रिहा हुए थे। शनिवार देर शाम दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद में चंद्रपाल ने नटिया से गाली-गलौज कर दिया। ये बात नटिया को नागवार गुजरी और उसने तमंचे से चंद्रपाल पर फायर कर दिया। घटना में चंद्रपाल के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के बाद चंद्रपाल के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों दोस्त हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।