फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraudster arrested in Lucknow by citrakut crime branch

66 लोगों के बैंक अकाउंट से उड़ा दी थी रकम, अपने ही जाल में फंसे

Fri, 13 Oct 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested in Lucknow by citrakut crime branch
डेमो पिक

एटीएम कार्ड का नंबर मालूम करके 66 लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले जालसाज प्रदेश की राजधानी में छिपे हैं। चित्रकूट में एक डॉक्टर की पत्नी के  अकाउंट से रकम उड़ाने के केस की पड़ताल कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को गोमतीनगर इलाके में जालसाज का लोकेशन ट्रेस किया और फर्जी तरीके से खोले खाते से फोटो हासिल करके तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


चित्रकूट क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रघुपति सिंह ने बताया कि कर्वी के शंकर बाजार निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर मनमोहन तिवारी की पत्नी मानू को जनवरी 17 में अज्ञात युवती ने कॉल करके 2999 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग पर इनाम का झांसा दिया। इस दौरान उसने अपने साथी से बात कराई और जिसने झांसा देकर एटीएम का ओटीपी नंबर मालूम किया।

विज्ञापन

 

इसके बाद मानू के अकाउंट से चार  बार में 25 हजार रुपये निकल गए। उसने 17 जनवरी को केस दर्ज कराते हुए पुलिस को जानकारी दी कि राजबीर सिंह नामक  व्यक्ति ने एसबीआई की इंदिरानगर शाखा में शुभम कुमार के खाते में जमा करने को कहा है। कर्वी पुलिस ने कॉल डिटेल व मानू के बैंक खाते व उनके द्वारा बताए खाता नंबर के बारे में छानबीन शुरू की। कुछ दिनों पहले तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि कॉल में इस्तेमाल मोबाइल फोन का लोकेशन गोमतीनगर के विभव खंड में ट्रेस हुआ। इसी तरह एसबीआई की मुंशी पुलिया शाखा से शुभम का ब्योरा एकत्र करने के साथ उसकी फोटो कब्जे में ली। एसपी चित्रकूट ने शुभम की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की है।


66 लोगों से ठगी का आरोपी
इंस्पेक्टर रघुपति सिंह ने बताया कि  शुभम व उसके साथियों ने 66 लोगों से साइबर क्राइम से चार लाख से अधिक की ठगी की है। जालसाजों के हत्थे चढ़ने पर ठगी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। शुभम का फोटो लखनऊ पुलिस को देकर उसकी तलाश में मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed