फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   3 killings hectic ten Kanpur

ताबड़तोड़ तीन हत्याओं से दहला कानपुर

Mon, 12 Sep 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 02:59 PM IST
सार

 बिल्हौर में नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाकर एक को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
3 killings hectic ten Kanpur
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर का खून से लथपथ शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को महानगर कानपुर में ताबड़तोड़ तीन हत्याओं से दहशत फैल गई।
विज्ञापन

बिठूर थानाक्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या कर दी गई

तो चकेरी में जय गुरुदेव का मंदिर बनवाने जा रही 75 वर्षीय वृद्ध महिला को ईंट-पत्थरों से कुचलकर मार डाला गया।

हत्यारों ने सबसे ज्यादा दिल दहला देने वाला दुस्साहस तो बिल्हौर में किया। सोमवार तड़के दिन दहाड़े गोलियों की बौछार कर एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। 
बारह घंटों में हत्या की सबसे पहली घटना मंधना रामा यूनिवर्सिटी के पास बनी एक एसएम गत्ता फैक्ट्री में हुई। खून से लथपथ और बुरी तरह से चेहरा कुचला हुई लाश फैक्ट्री के पास पड़ी मिली। पुलिस छानबीन में पता चला कि मृतक कानपुर का बड़ा हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास समेत तमाम केस दर्ज हैं। मृतक की शिनाख्त पप्पू खटिक (25) निवासी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साहब नगर  के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पप्पू की हत्या किसी साथी ने ही की है। पहले सभी ने फैक्ट्री के पास शराब पी उसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा जिसकी वजह से हुई फायरिंग में पप्पू मारा गया। पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया गया।

विज्ञापन

उधर चकेरी थानाक्षेत्र में शिव देवी (75) को जमीन विवाद को लेकर ईंट-पत्थरों से पीट पीटकर मार डाला गया। शिव देवी जय गुरुदेव का मंदिर अपने घर में बनवाना चाहती थी जिसको लेकर कई दिनों से मोहल्ले के कुछ दबंगों से विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मृतक के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाकर हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी हत्या की वारदात बिल्हौर की है। यहां के राम सिंह यादव (55) सोमवार की सुबह किसी काम से घर से बाहर निकले थे कुछ ही दूर आगे जाने पर कुछ नकाबपोश बदमाश कार और मोटर साइकिलों पर आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस गोलीबारी के दौरान राम सिंह को कई गोलियां लगीं जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक और सर्किल ऑफिसर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, कुछ हमलावरों के स्केच भी बनवाए जा रहे हैं। गोलीबारी के बाद से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। 

पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed