{"_id":"586fbb4e4f1c1bcf57158d46","slug":"food-has-not-been-half-dead-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं दिया तो पीट पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना नहीं दिया तो पीट पीटकर किया अधमरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
गोशाला पहुंचे अज्ञात दर्जन भर असलहाधारियों को कर्मचारी ने भोजन देने से मना किया तो उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी पर यूपी 100 पुलिस पहुंची लेकिन घायल युवक ने दहशत के कारण रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया और प्राईवेट अस्पताल में परिजनों के साथ इलाज कराने पहुंचा।
चित्रकूट के मऊ इलाके में थाना क्षेत्र के खंडेहा अर्जुनपुर में रासेश्वरी रसिक ठाकुर गोशाला कुंडी आश्रम द्वारा संचालित है। जिसमें गांव का ही सुनील कुमार पुत्र ननकू पटेल गो सेवा का काम करता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को दर्जन भर बदमाश आए और उससे भोजन की मांग करने लगे।
युवक ने बताया कि उसने भोजन देने से मना किया तो बदमाशों ने उसे पकड़कर असलहों की बटों से जमकर पीटा और धमकी देकर भाग गए। आश्रम के प्रमुख श्रीकांत दास महराज ने बताया कि कई बार पुलिस टीम से नियमित गश्त को कहा जा चुका है।
विज्ञापन
बदमाशों के भागने के बाद सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और युवक को लेकर मऊ जा रही थी तभी युवक के परिजनों ने उसे पुलिस वाहन से उतारकर प्राइवेट इलाज कराने को कहा। पुलिस टीम समझाती रही लेकिन भयवश परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने ले गए और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।