{"_id":"5a2816604f1c1bb34a8b476b","slug":"five-year-old-ajay-sleeping-with-father-s-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खून से सनी' पिता की लाश के साथ सोता रहा अजय, सुबह पत्नी ने देखी छाती में घुसी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'खून से सनी' पिता की लाश के साथ सोता रहा अजय, सुबह पत्नी ने देखी छाती में घुसी गोली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक छेदीलाल की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़फूंक और मछली का शिकार करने वाले पिता के साथ एक ही चारपाई पर 5 वर्षीय अजय सो रहा था। सुबह जैसे ही उसकी आंख खुली अपने पिता की खून से सनी लाश देख वह जो-जोर से रोने लगा। पूरा गांव मृतक के घर जमा हो गया। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है।
चित्रकूट जिले के मऊ बरियारी कला गांव निवासी किसान छेदीलाल केवट (39) मंगलवार रात अपने बेटे अजय (5) के साथ बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी निर्मला और पांच बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। देर रात घर में आए हमलावरों ने छेदीलाल के सीने से सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर उसकी पत्नी बाहर निकली तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और आसपास हमलावरों की तलाश की। इसके बाद अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विनीत सिंह के साथ पहुंचे और परिजनों के अलावा ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई बरमा केवट व पत्नी निर्मला दोनों ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। दोनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है। छेदीलाल झाड़फूंक का काम करता था।

अलग-अलग तहरीर से उलझी पुलिस
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
चित्रकूट बरियारिकला निवासी छेदीलाल की हत्या के मामले में पुलिस को दो तहरीरें मिली हैं। मृतक झाड़ फूंक का भी काम करता था। उसके छोटे भाई बरमा ने हत्या के पीछे झाड़ फूंक का कारण बताया है। तहरीर के अनुसार गांव के रामबली की पत्नी की तबीयत खराब होने पर छेदी ने पूजा पाठ की थी। उसकी पत्नी ठीक हुई लेकिन उसका बेटा बीमार हो गया था। छेदी का भाई चुनवाद भी संदेह के घेरे में है। बताया कि चुनवाद की पत्नी के गर्भ में बच्चा खराब हो गया था, जिसके लिए वह छेदी को ही दोषी ठहराया था। वहीं, मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने तहरीर में बताया कि हत्या के पीछे चार माह पहले यमुना किनारे मछली का शिकार करने के दौरान गांव के रामबली, सिकंदर व चुनकाई लाल से छेदीलाल का विवाद हुआ था। इस कारण उसके पति की गोली मारकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। पत्नी की तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कभी मजदूरी व मछली का शिकार करता था मृतक
छेदीलाल केवट (39) की हत्या के बाद गांव में सनसनी है। लोग हत्या की वजह पर अलग- अलग कयास लगा रहे हैं। छेदीलाल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता का निधन बीमारी के चलते हो चुका है। बडे़ भाई श्रवण की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अन्य भाई बरमा, चुनवाद व छोटू सबका बंटवारा हो चुका है। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटी हैं। उनके नाम एक बीघा जमीन है। मृतक कभी मजदूरी तो कभी मछली का शिकार कर परिवार चलाता था।

मासूम को आभास तक न हो सका
मृतक छेदीलाल की फाइल फोटो
मृतक के बेटे अजय (5) को गोली चलने की आवाज का आभास नहीं हुआ वह सोता ही रह गया। जब उसकी मां ने उसे उठाया और उसने पिता को लहुलूहान देखा तो दहाड़े मारकर रोने लगा।
छेदी ही था निशाना
हत्या के तरीके से पता चल रहा है कि हमलावरों का निशाना छेदी ही था। गोली तमंचे से चलाई गई लगती है। हत्यारों ने पहले पिता-पुत्र के ऊपर से रजाई हटाई और फिर छेदी के सीने में गोली मार दी।
छेदी ही था निशाना
हत्या के तरीके से पता चल रहा है कि हमलावरों का निशाना छेदी ही था। गोली तमंचे से चलाई गई लगती है। हत्यारों ने पहले पिता-पुत्र के ऊपर से रजाई हटाई और फिर छेदी के सीने में गोली मार दी।