फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five person death from road accident

लोडर-ट्रक भिड़े, पांच लोगों की मौत, छह घायल

Mon, 01 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 01 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
  five person death from road accident
थाना मूसानगर अंतर्गत मुगल रोड पर महेरा मोड़ के पास लोडर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। छह अन्य सवार घायल हो गए। लोडर पर चालक समेत 11 लोगों की बैंड पार्टी सवार थी और घाटमपुर क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में बैंड बजाकर रात लौट रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को बरौर क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी अनिल प्रजापति पुत्र छेदालाल की बारात घाटमपुर क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में गई थी। इसी बारात में बरौर की कल्लू बैंड पार्टी ढोल बजाने के लिए गई थी।
विज्ञापन


द्वारचार के बाद 11 लोगों की यह बैंड पार्टी रविवार रात शादी कराने के बाद लोडर से बरौर लौट रही थी। अलसुबह तीन बजे करीब मुगल रोड पर महेरा मोड़ के पास जैसे ही लोडर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक की उससे जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर में लोडर के परखच्चे उड़ गए। जबकि, ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर गांव के लोग भी आ गए। चारों ओर चीख पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडर ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने के बाद पीछे आ रहे किसी ट्रक ने भी लोडर को टक्कर मारी है, जिससे लोडर में सवार श्याम बाबू (55) पुत्र फग्गुन निवासी दोहरापुर, सुरेश कोरी (35) छक्की लाल निवासी बरौर की मौके पर मौत हो गई।


जबकि, रहीस(40) पुत्र आशिक अली फरजाबाद, मोहम्मद अमीन राईन(50) पुत्र अमीर बक्स निवासी निवासी बरौर जिला अस्पताल में और लज्जाशंकर(40) श्याम लाल दोहरापुर की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed