फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five died in the collision of tractor and Bolero in Ganga Barrage

गंगा बैराज पर ट्रैक्टर बोलेरो की भिड़ंत में पांच की जान गई

Mon, 26 Oct 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
five died in the collision of tractor and Bolero in Ganga Barrage
गंगा बैराज पर मग्गनपुरवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर में आमने-सामने हुई टक्कर में सात माह की एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर को छोड़कर सभी एक परिवार के हैं और उन्नाव व रायबरेली के निवासी थे। छह घायल भी इसी परिवार से जुड़े हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कोहना पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया है। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। लालगंज रायबरेली निवासी रिंटू सोनी के मौसेरे भाई गुड्डन की रविवार को वरीक्षा थी। गुड्डन ने वरीक्षा कार्यक्रम साकेत नगर स्थित घर में रखा था।
विज्ञापन


रिंटू ने बताया कि साकेत नगर आने के लिए रायबरेली की एक ट्रैवलिंग एजेंसी से बोलेरो बुक कराई थी। रिंटू, उसकी पत्नी कुसमा, सात माह की बेटी साक्षी, उन्नाव बीघापुर के मगरायर गांव निवासी भाई महेश सोनी, उनकी पत्नी मोहनी (40), बेटी सानिया (10), रुनझुन (7 माह), दूसरे भाई दिनेश, उनकी पत्नी माला (40), सुरेश, उनकी पत्नी कुमकुम बोलेरो से साकेत नगर में वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में उन्नाव लौट रहे थे। बोलेरो शौकतगंज रायरबरेली निवासी ड्राइवर राजेश चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-उन्नाव रोड पर गंगा बैराज स्थित मग्गनपुरवा गांव के पास सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया और बोलेरो साइड से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में फंस गए। कोहना एसओ रणजीत यादव भी फोर्स के साथ पहुंचे और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर हैलट अस्पताल भेजा। एसओ के मुताबिक मोहनी, उनकी बेटी सानिया, रुनझुन, माला और ड्राइवर राजेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ के मुताबिक घायलों की तरफ से ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed