{"_id":"585a527f4f1c1bf248e39e38","slug":"five-dead-in-road-accident-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 5 जान खामोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में 5 जान खामोश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं ने 5 लोगों की जाने ले ली। पहला मामला बीती रात रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास का है। दो डंपरों के आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे दोनों डंपरों के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकाें में दोनों डंफरो के चालक व हेल्पर शामिल है। कबरई से डस्ट लादकर कानपुर जा रहे व कानपुर की ओर कबरई जा रहे दूसरे डंफर की टक्कर आमने सामने हो गई। जिसमें कानपुर की ओर वाले डंफर के चालक नसीरूद्दीन (48) पुत्र याजुद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी घाटमपुर, शिवबाबू (28) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी संजय गांधी नगर नौबस्ता कानपुर व सद्दाम (32) पुत्र शरीफ निवासी कोंच जालौन की मौत हो गई।
जबकि कबरई की ओर से आ रहे डंफर चालक सुरजीत वर्मा (40) पुत्र बाबूराम निवासी केनापुर घाटमपुर की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ चल रहा खलासी श्यामू (28) पुत्र हौसला प्रसाद वर्मा निवासी नरैचा बिदंकी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को जेसीबी मशीनी की मदद से केबिनों से बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल भेज दिया।
जबकि दूसरी घटना हाईवे पर ही सुबह की है। जिसमे बाइक पर सवार तीन छात्र स्कूल जा रहें। हाईवे में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत और दो घायल हो गए। मौके पर पहुची यूपी 100 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती।