{"_id":"58b7132b4f1c1bbe1c831d3b","slug":"firing-for-girlfriend-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेन्ड के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेन्ड के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
गर्लफ्रेन्ड के लिए दो लड़कों का झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पूरे कॉलेज में तमंचों की फायरिंग से दहशत फैल गई। कॉलेज कैंपस में मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। कर्नलगंज गम्मू खां का हाता निवासी फहीम और चमनगंज निवासी अयाज व नूर मोहम्मद हलीम मुस्लिम कॉलेज से बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं।
तीनों दलेलपुरवा में एक साथ कोचिंग भी पढ़ते हैं। फहीम ने बताया कि बुधवार सुबह अयाज और नूर मोहम्मद ने उसे साथ पढ़ने वाली लड़की से बात करने से मना किया। इस पर दोनों के बीच गहमागहमी हुई और देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। फहीम का आरोप है कि इसी बात से झल्लाए अयाज और नूर मोहम्मद ने कॉलेज में मिलते ही गाली गलौज के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
फिर कई राउंड हवाई फायर भी झोंका। जिससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। चमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पूछताछ के दौरान कॉलेज के स्टूडेंटों ने फायरिंग की पुष्टि भी की। फहीम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अयाज और नूर मोहम्मद के खिलाफ गालीगलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।