फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fierce ruckus on tampering in jalaun

यूपी के जालौन में दलित किशोरी से छेड़छाड़ पर जमकर बवाल, भाजपाइयों ने घेरा थाना

Mon, 20 Mar 2017 11:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
fierce ruckus on tampering in jalaun
डेमो पिक
दलित किशोरी को सरेराह खींचने पर यूपी के जालौन जिले में बवाल हो गया। छात्रा से छेड़छाड़ से खफा लोगों ने शोहदे की पिटाई कर दी। शोहदे को थाने ले जा रहे युवकों पर हमला कर उसके साथी छुड़ा ले गए। इस पर थाने पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। भाजपाइयों के तेवर देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे 11वीं में पढ़ने वाली दलित छात्रा कोचिंग जा रही थी। ओझा मोहल्ले के पास पहले से खड़े चिमदुबे मोहल्ले के राजा कुरैशी ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर राजा ने बीच सड़क पर ही छात्रा का हाथ पकड़कर बाइक की ओर खींचने का प्रयास किया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने राजा को पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 

इसके बाद इलाके के सुलखान सिंह, मोनू और रोहित आरोपी को बाइक से लेकर कोतवाली जा रहे थे। इसी दौरान राजा ने साथियों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पंद्रह-बीस लोग आ गए और तीनों की पिटाई कर राजा को छुड़ा ले गए। उधर, छात्रा भी परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। छेड़छाड़ और मारपीट की खबर पर बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। अनुराग तिवारी, राजा जदेला, सभासद पप्पू चौहान, ललित शुक्ला, विश्वजीत और अखिलेश की कोतवाली में ही पुलिस से तीखी झड़प हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला बढ़ता देख पहले पुलिस ने आरोपी के पिता और छोटे भाई को उनके घर से उठाया। कुछ देर बाद आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी राजा के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद भाजपाई थाने से लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed