{"_id":"5f7b19298ebc3edc1f6639fd","slug":"father-misdeed-with-daughter-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला बोली- पति नाबालिग बेटी से दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा, समझाने पर मारपीट करता है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महिला बोली- पति नाबालिग बेटी से दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा, समझाने पर मारपीट करता है
Mon, 05 Oct 2020 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने रविवार रात लोनार कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी शख्स खेती करता है। वह शराब का आदी है। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महिला ने बताया उसका पति बेटी से दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। कई बार उसने समझाया तो उसके साथ भी मारपीट की।
मजबूरी में रविवार रात कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। लोनार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसके सोनकर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव के ही कुछ लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसाना चाहता था। इसकी भनक पीड़ित पुत्री और उसकी मां को लग गई, तो दोनों ने लोनार कोतवाली पहुंचकर हकीकत बता दी।