फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: young man misdeed with 70-year-old woman

फतेहपुर: 70 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म, नाक-कान से जेवर भी नोच ले गया

Mon, 30 Aug 2021 08:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 08:48 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

विज्ञापन
Fatehpur: young man misdeed with 70-year-old woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र एक गांव में प्राथमिक स्कूल के चबूतरे पर रविवार रात सो रही 70 वर्षीय वृद्धा के साथ नशे में युवक ने दुष्कर्म कर डाला। उसके नाक, कान के जेवर भी नोच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना थरियांव पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वृद्धा 20 दिन पहले थरियांव के एक गांव स्थित मायके आई थी। भाइयों से अनबन के कारण वह गांव के प्राथमिक पाठशाला में रात को रुकती थी। पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार रात वृद्धा स्कूल के चबूतरे पर लेटी थी। तभी 30 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद नशे में स्कूल परिसर में पहुंचा। वृद्धा के बगल में लेट गया। वृद्धा ने विरोध किया तो उसके नाक व कान से पहले जेवर नोचे और फिर दुष्कर्म किया। रात में ही वृद्धा ने एक घर का दरवाजा खटखटाया और आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वृद्धा के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्धा के कपड़े पुलिस को मिले, जिसमें खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ अनिल कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बक्से में छिपकर बैठा था आरोपी 
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को छत का दरवाजा तोड़ना पड़ा। छत के रास्ते पुलिस आरोपी के घर में दाखिल हुई। जहां आरोपी एक बक्से के अंदर छिपा था। पुलिस ने आरोपी को बक्से से निकाला और थरियांव थाने ले गई।

आए दिन पत्नी व बच्चे घर से भागकर बचाते थे जान
अरोपी नशे का लती है। नशे में होने के बाद पत्नी व तीन छोटे बच्चों को पीटता था। आए दिन पत्नी मारपीट से बचने के लिए बच्चों को लेकर पास के गांव में रहने वाली बहन के यहां चली जाती थी। गांव वालों का कहना है कि आए दिन शराब पीकर पूरे मोहल्ले वालों को गाली देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed