फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Uproar after the death of a young man injured by beating

फतेहपुर: पिटाई से घायल युवक की मौत, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Nov 2021 05:55 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में पिटाई से घायल युवक की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Fatehpur: Uproar after the death of a young man injured by beating
फतेहपुर: ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के गाजीपुर में पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने रविवार दोपहर कस्बा चौराहा पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। आरोपियों से पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन


डीएम-एसपी को बुलाने की मांग की। सीओ डीसी मिश्र और एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। उधर, पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अतुल मिश्रा (26) गुरुवार रात पुराने घर में दीपक जलाने जा रहा था। तभी रास्ते गांव के ही राकेश समेत पांच लोगों ने अतुल पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया था। घायल अतुल की इलाज के दौरान शुक्रवार रात कानपुर हैलट में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव गांव पहुंचा। ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे शव ट्रैक्टर ट्राली में लेकर गाजीपुर कस्बा चौराहा पहुंचे। चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी की और हंगामा काटने लगे।

थानेदार पर एक पक्षीय कार्रवाई के चलते घटना होने का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोप लगाया कि पहले दो बार आरोपी मृतक और उसके परिजनों पर हमला कर चुके थे। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद थे और अतुल पर हमला किया। थानाध्यक्ष नीरज यादव मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष का विरोध किया। ग्रामीण गुस्से से बेकाबू हो रहे थे। ललौली,असोथर थाने और बहुआ, शाह चौकियां का फोर्स पहुंचा। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम, एसपी को बुलाने की मांग की। सीओ ने किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।

मृतक के भाई आशू उर्फ छोटू ने आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष और बीट के सिपाही को हटाए जाने की मांग की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। करीब दो बजे ग्रामीण चौराहे से शव को औगासी यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार को ले गए। सीओ ने बताया कि मृतक परिवार की मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।

हत्या और बलवे की एफआईआर
पुलिस ने मृतक के पिता उदित मिश्रा की तहरीर पर बहादुरपुर गांव निवासी राकेश और उनके तीन पुत्रों आशीष, बाबू, बल्ली व भाई राजू के खिलाफ हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस आलाकत्ल बरामदगी के बारे में पूछताछ में जुटी है।

सउदी से पहुंचा भाई
मृतक अतुल की मौत की खबर उसका छोटा भाई आशू सउदी से लौटा। उसने भी पुलिस पर आरोप लगाया। मृतक की पत्नी रमाकांती और मां अखिलेश कुमारी का हाल बेहाल दिखा। अतुल की मौत के पीछे एक साल पहले का विवाद था। आरोपियों ने अतुल की फसल उखाड़ी थी। थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले में समझौते के लिए आरोपी दबाव बनाते थे। समझौते से मना करने पर आरोपी पक्ष अक्सर अतुल और उसके परिजनों से मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed