{"_id":"6af53c0593a13126010845dc","slug":"farrukhabad-body-of-a-borewell-technician-found-on-vacant-land-foam-was-coming-from-his-mouth-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: खाली जमीन में मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, गले में मिले निशान, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: खाली जमीन में मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, गले में मिले निशान, जांच शुरू
Thu, 12 Nov 2026 09:39 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
Farrukhabad News: जहानगंज थाना क्षेत्र में बोरिंग मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। गांव से दो किलोमीटर दूर खाली पड़ी जमीन पर मिले शव के गले पर निशान और मुंह से झाग मिलने से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चार निवासी दीपक वर्मा (22) बोरिंग मिस्त्री था। उसके परिवार के लोग बुधवार शाम को जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दीपक का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव सरवर आलमपुर में सुभाष की खाली पड़ी जमीन में शौचालय के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके गले में निशान थे। इससे गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। दीपक के परिजन को सूचना दी गई। उनके आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन