{"_id":"5dc933578ebc3e5b2b25aa7a","slug":"farmer-brutal-murder-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चाकू मारकर किसान की हत्या, भाई ने बताई विवाद की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: चाकू मारकर किसान की हत्या, भाई ने बताई विवाद की वजह
Mon, 11 Nov 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती खुर्द निवासी श्रीराम (55) पुत्र बाबू रविवार देर रात अपने खेत से धान की फसल की कटाई कर अपने पुत्र बृजेश और पुत्री रिंकी के साथ वापस घर जा रहा था। गांव में पहुंचने पर रास्ते में गांव निवासी गंगाराम, शिवलाल, राजेश पुत्रगण प्रसादी और राजकुमार पुत्र बुद्धा ने पुरानी रंजिश में विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी चलने लगी।
इसी दौरान गंगाराम ने श्रीराम के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में श्रीराम को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामविलास ने बताया कि श्रीराम ने उसके साले सोबरन के पुत्र मनोज की शादी बिहार से करवाई थी। बाद में छूटौती हो गई थी। इसी को लेकर आरोपी टीका टिप्पणी कर रहे थे। आपत्ति जताने पर श्रीराम की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई रामविलास की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।