फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   family cut the daughter to death with an ax in kanpur dehat

यूपी: प्रेमी के घर पहुंची बेटी की पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, युवक के घर रहने की जिद पर अड़ी थी युवती

Wed, 16 Sep 2020 11:51 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
family cut the daughter to death with an ax in kanpur dehat
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव में पिता ने बेटी की उसके प्रेमी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेमी के बीचबचाव करने पर आरोपी ने पिटाई की। युवक के गले पर पैर रखकर दबाने से उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रक्तरंजित कुल्हाड़ी समेत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी व एएसपी ने छानबीन की।
विज्ञापन


गजनेर के खनपना गांव में शिवनाथ की बेटी बिटान (19) का पड़ोसी राम खिलावन के बेटे अवधेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान आमने सामने हैं। बिटान की मां सीमा देवी 13 सितंबर को मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बिटान के अलावा उसकी दो छोटी बहनें व छोटा भाई था। पिता और बड़ा भाई दिनेश मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात रात करीब 12 बजे वह लौटे तो बड़ी बेटी बिटान घर से गायब थी।

रात में उसकी काफी खोजबीन की। बुधवार की सुबह पिता ने उसे पड़ोसी के घर में देख लिया। इससे गुस्से में वह कुल्हाड़ी लेकर अवधेश के घर में घुस गया। वहां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

इधर, बीच-बचाव करने के दौरान अवधेश ने कुल्हाड़ी पकड़ ली। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर गिरने के दौरान पैर से अवधेश का गला दबाकर अधमरा कर दिया।

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मामले में राम खिलावन की तहरीर पर मृतका के पिता शिवनाथ के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे घर से गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed