फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   extravagance made Thieves

गर्ल फ्रैंड के महंगे शौक ने बनाया चोर

Sat, 10 Jan 2015 03:11 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
extravagance made Thieves
गोविंदनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं और 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। तीनों ने बताया कि गर्ल फ्रैंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने बाइक चोरी का रास्ता चुना। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी करके फौरन उसके पाट़र्स अलग करके उसे कबाड़ी को बेंच देते थे। पुलिस ने शुक्रवार को लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने तीनों को किशोर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

गोविंद नगर पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र की पीली कॉलोनी कैनाल पटरी स्थित कच्ची बस्ती के एक मकान में कुछ लोग चोरी की बाइक कटवा रहे हैं। पुलिस ने मकान की घेराबंदी करके मकान मालिक के नाबालिग बेटे और गोविंद नगर के अंबेडकर नगर, जूही लाल कॉलोनी निवासी साथी को धर दबोचा। मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई है। छानबीन में पता चला कि बाइक पनकी निवासी धरम सिंह की है। जिसे 15 दिन पहले गोविंदपुरी स्टेशन से चुराया गया था। पुलिस के हत्थे चढ़े दो छात्र श्री मुनि मुनि इंटर कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि एक इंटर का छात्र है। तीनों के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तीनों ने बाइक चोरी की छह वारदात कबूल की हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed