{"_id":"5a79b5c94f1c1ba4268b8ddf","slug":"extramarital-affair-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चाें की मां काे हुअा प्यार ताे पति काे छाेड़ थामा प्रेमी का हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चाें की मां काे हुअा प्यार ताे पति काे छाेड़ थामा प्रेमी का हाथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अाैरैया जिले में एक चाैकाने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब उसे ढूंढा गया अाैर उसके प्रेमी काे पुलिस ने पकड़कर बैठा लिया ताे उसने थाने में हंगामा शुरु कर दिया। थाने में घंटाे यह हाईवाेल्टेज ड्रामा चलता रहा।
डेमो पिक
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला 18 दिसंबर को गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। महिला का पति जब घर लाैटा ताे उसे पूरी घटना की जानकारी हुई। इस पर पति ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसकी पत्नी काे भगाकर ले गया है।
डेमो पिक
पुलिस ने घर पर दबिश देकर सख्ती की तो लड़के के पिता ने भी तलाश शुरू की और उन्हें ढूंढ निकाला। प्रेमी का पिता दाेनाे काे जयपुर लेने गया। इसके बाद प्रेमी जाेड़े काे थाने लाया गया। थाने में पुलिस ने प्रेमी को बिठा लिया और महिला से घर जाने के लिए कहा लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही जाने के लिए अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। महिला ने अपने बच्चे भी मांगे। वहीं, प्रेमी के परिजन बच्चे रखने को तैयार नहीं थे। इधर, ससुराली भी आ गए थे। देर शाम तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा। कई लोग महिला को मनाते रहे लेकिन वह प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई।