फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Tantric tried to misdeed with teenager, arrested

इटावा: पीलिया का इलाज कराने आई किशोरी से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 09:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Aug 2021 09:44 PM IST
सार

आरोप है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे भगा दिया। इसके बाद गांव के कई लोग पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
Etawah: Tantric tried to misdeed with teenager, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ फूंक करने वाले 55 साल के अधेड़ ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की। मंगलवार को पीड़ित लड़की अपने बाबा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उनकी 15 साल की पौत्री को पीलिया हो गया था।
विज्ञापन


इसलिए वह तीन दिन से गांव में पीलिया झाड़ने वाले 55 वर्षीय सुभाष के पास लेकर जा रहे थे। आरोप है कि मंगलवार को सुभाष झाड़ फूंक के बहाने पौत्री को अंदर कमरे में ले गया। जहां उसने पौत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी तरह कमरे से बाहर आई और घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोपहर में पीड़ित लड़की बाबा के साथ बकेवर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा वाकया बताया। आरोप है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसे भगा दिया।


इसके बाद गांव के कई लोग पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed