Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah accident Truck crashes into DFC overbridge wall driver trapped in cabin dies family left devastated

इटावा हादसा: डीएफसी ओवरब्रिज की दीवार से टकराया ट्रक, केबिन में फंसकर चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 04 Nov 2026 11:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

Etawah News: कन्नौज-भरथना मार्ग स्थित डीएफसी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ओवरब्रिज की बीच की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबिन बुरी तरह पिचक गया और उसमें फंसकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इकदिल थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Etawah accident Truck crashes into DFC overbridge wall driver trapped in cabin dies family left devastated
क्षतिग्रस्त वाहन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में कन्नौज-भरथना मार्ग स्थित डीएफसी ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक बीच में बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के अहेती गांव निवासी अशोक सिंह भदौरिया (52) पुत्र किशोर भदौरिया लखनऊ से ट्रक में पशु आहार की बोरियां लादकर ग्वालियर जा रहे थे। बुधवार तड़के चितभवन चौकी से पहले डीएफसी ओवरब्रिज पर पहुंचते ही उनका ट्रक बीच में बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई रामजी ने बताया कि तड़के सुबह किसी राहगीर ने मृतक के मोबाइल फोन से उसकी पत्नी सुनीता देवी को हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका
मृतक अपने पीछे मां सुशीला देवी, पत्नी सुनीता देवी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed