फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug users beat the home guards

नशेबाजों ने होमगार्डों को पीटा

Sat, 12 Sep 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 12 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drug users beat the home guards

किदवई नगर में नशेबाजी का विरोध करने पर नशेबाजों ने बीच सड़क होमगार्डों को जमकर पीटा और वर्दी फाड़ दी। इलाकाई लोगों के जुटने पर नशेबाज भाग गए। पुलिस को हमलावरों की बाइक मिली है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी फाजिल सिद्दकी का कहना है कि होमगार्डों से तहरीर लेकर नशेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। होमगार्ड प्रेमचंद्र बाजपेई, उमेश कुमार, धर्मेंद्र अवस्थी और मणिकांत तिवारी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन


प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर किदवई नगर डी-ब्लाक निवासी आशू और बल्लू आधा दर्जन साथियों के साथ पार्क में बैठकर खुलेआम शराब पी रहे थे। पार्क में मौजूद लोगों की शिकायत पर उन्हें टोका तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। नशेबाजों ने बीच सड़क पर तीनों होमगार्डों पर लात-घूंसों की बारिश शुरू कर दी और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों के घरों में दबिश दी जा रही है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पार्क में पूरे दिन इसी तरह के अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

पतंग तोड़ने का उलाहना देने पर सिर फोड़ा
कानपुर साउथ।
गोविंद नगर के गोपाल नगर कच्ची बस्ती निवासी देवी चरण वाल्मीकि का छोटा बेटा कल्लू मोहल्ले में पतंग उड़ा रहा था, तभी इलाके में रहने वाले शेखर ने उसकी पतंग तोड़ ली। इसकी जानकारी कल्लू ने बड़े भाई दीपक को दी तो वह शेखर के घर उलहना लेकर पहुंच गया।


शेखर के भाई श्याम और धनीराम ने साथियों के साथ मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। पड़ोस में रहने वाली प्रीति ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की और आरोपी भाग निकले। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस का कहना है कि अन्य की तलाश जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed