फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Double murder in Hamirpur up

हमीरपुर: प्रेम-प्रसंग में युवक व उसकी चाची की हत्या, मवेशियों के बाड़े में मिले शव

Sat, 27 Mar 2021 10:12 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Mar 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Hamirpur up
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में (38) वर्षीय महिला संतोषी व उसके पारिवारिक भतीजे सत्येंद्र (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में अलग-अलग मवेशियों के बाड़ों में पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


मृतक सत्येंद्र की अगले 15 दिन बाद शादी होनी थी। दोनों के शवों में चोट के निशान भी नहीं है। ऑनर किलिंग की संभावना भी जताई जा रही है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से कहीं बाहर निकल गए थे। इस पर परिजन रात भर ढूंढते रहे।
विज्ञापन

 
मृतका के बेटे आशीष ने बताया कि उनकी मम्मी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। मना करने पर वह छत से कूदी और आगे बाइक लिए खड़े किसी युवक के साथ चलीं गईं। गांव निवासी शिवकरन तिवारी ने कहा कि उन्होंने इस प्रकार की घटना पहली बार देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिन बाड़ों में शव मिले हैं उनमें बाहर से दरवाजों पर ताले लगे थे। युवक के शरीर में चोटों के निशान नहीं है। वहीं महिला के गर्दन में साड़ी लिपटी मिली है। मृतक सत्येंद्र के पास मृतका का मोबाइल मिला है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शव अलग-अलग बाड़ों में मिले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों परिवारों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed