फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   double murder in etawah

कनपटी में तमंचा सटाकर इन दोनों को आखिर किसने मारा?, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं

Tue, 06 Jun 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
double murder in etawah
कार में मृत अवस्था में पड़े संदीप व खुशबू - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा में सोमवार को डबल बर्डर से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास एक कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के माथे और युवती की बायीं कनपटी में गोली मार कर हत्या की गई। कार से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस अभी तक हत्या का सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन


इटावा भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम साम्हों व पाली के बीच ग्राम चडरौआ के पास बन रहे रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक बोलेरो में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के माथे और युवती की बायीं कनपटी में गोली लगने के निशान मिले। एक गोली बोलेरो के शीशे को चीरती हुई निकल गई। इससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि युवक के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


 

हर बिंदु को ध्यान में रखकर हो रही तहकीकात

double murder in etawah
मामले की जांच करती पुलिस टीम

हत्या की सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन की। कानपुर व लखनऊ और इटावा से फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। मामले में हर बिंदु को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि किसी विवाद के चलते पहले युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर स्वयं को गोली मारकर जान दे दी। ग्रामीणों ने तीन चार गाड़ियों में सवार लोगों द्वारा युवक-युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो जाने की बात दबी जुबान से कही है।  


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कटेखेरा निवासी बृजेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र संदीप यादव उर्फ शिंपू अपने मामा पिलखर थाना इकदिल निवासी अखिलेश की बोलेरो चलाता था। बोलेरो रेलवे के चल रहे फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगी है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे 100 डायल पर सूचना आई कि ग्राम चडरौआ के पास बन रहे रेलवे ट्रैक पर एक बोलेरो में युवक-युवती मृत पड़े हैं। थाना पुलिस सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। उससे पूर्व ही मौके पर संदीप यादव के मामा अखिलेश यादव पहुंच गए। उन्होंने युवक की शिनाख्त अपने भांजे संदीप यादव के रूप में की। वहीं युवती की शिनाख्त भांजे के गांव कटेखेरा की सुरेंद्र यादव की पुत्री खुशबू (23) के रूप में की। पुलिस ने युवती के मां बाप को सूचना देकर बुलवाया। उसके भाई रिंकू व अन्य परिजनों ने भी खुशबू की शिनाख्त की। 

 

तमंचा और कारतूस का एक खोखा पड़ा मिला

double murder in etawah
कार में पड़ा मिला तमंचा
पुलिस को बोलेरो के अंदर कारतूस का एक खोखा पड़ा मिला। संदीप के पास तमंचा मिला। उसमें एक खोखा फंसा था। एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी वैभव कृष्ण तीन जिलों से फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम के सदस्यों में फिंगर प्रिंट आदि लिए। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी फिर अपने गोली मार ली। वहीं ग्रामीणों का कहना कि बोलेरो के आसपास तीन चार अन्य गाड़ियां देखी। जिनमें सवार लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed