फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dog missing reports file in barra

थानेदार का कुत्ता खोया, गुमशुदगी दर्ज

Mon, 27 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 27 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
dog missing reports file in barra
बर्रा के मालवीय विहार में रहने वाले एक थानेदार का जर्मन शेफर्ड कुत्ता ‘टाइगर’ लापता हो गया है। बर्रा थाने में इसकी बाकायदा गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बर्रा एसओ गुमशुदगी दर्ज किए जाने के पीछे पशु प्रेम का तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन


उरई जिले के रैंडर थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सरोज का परिवार मालवीय विहार में रहता हैं। परिवार में पत्नी शकुंतला, बेटा आशीष और तीन बेटियां सुमन, कुसुम व किरण हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष की पत्नी शकुंतला ने बताया कि ‘टाइगर’ रोज की तरह शनिवार शाम 7 बजे बाहर टहलने के लिए छोड़ा गया था लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया। फिर सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के दौरान बर्रा सचान चौराहे के पास के मेडिकल स्टोर संचालक राजेश सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले कुछ युवकों को उन्हाेंने ऑटो में एक कुत्ते को गोविन्दनगर की ओर ले जाते देखा था।

शकुंतला ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष पति को फोन पर दी तो उन्होंने तत्काल बर्रा में इसकी सूचना करने के लिए कह दिया। इसके बाद रविवार को शकुंतला परिवार के साथ बर्रा थाने पहुंच गईं।


बर्रा एसओ के आदेश पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। इधर, बर्रा एसओ रामबाबू पटेल ने कहा कि पालतू कुत्ता खोने से थानेदार का परिवार बहुत परेशान है। उनके पशुप्रेम को देखते हुए कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed