फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor killed

डॉक्टर को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 11 Mar 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 11 Mar 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
Doctor killed
फजलगंज स्थित बंबा रोड में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार को एक ही परिवार के लोगों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा की पिटाई कर दी। परिजन उन्हें पहले हैलट फिर कार्डियोलॉजी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डॉक्टर की डायल 100 पुलिस के सामने पिटाई की गई और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


वारदात के बाद से आरोपी घर में ताला डालकर फरार हैं। इधर, एसओ आरके त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टर के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी । डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा (60) आरएमपी (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर) थे।
विज्ञापन


वे बंबा रोड सब्जी मंडी में रज्जन लाल का हाता में पत्नी दुर्गावती, बेटी पूनम और बेटे श्याम के साथ रहते थे। इनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इनके मकान के निचले हिस्से में सब्जी विक्रेता झल्लू का परिवार रहता है। बेटे श्याम ने बताया कि झल्लू उनके मकान में कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झल्लू और उनके परिवार के लोग आए झगड़ा और मारपीट करते हैं। इसकी जानकारी फजलगंज पुलिस को दी गई पर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बकौल श्याम रविवार को मकान की छत और रास्ते पर गंदगी फैलाने से मना करने पर झल्लू और उनके परिजनों ने मारपीट की थी।

तब हाते के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसी खुन्नस में मंगलवार की सुबह झल्लू और उनके भाई कल्लू, दिनेश और मीरा ने पिता डॉ. राजेंद्र की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। श्याम के मुताबिक उसने तत्काल डायल-100 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची लेकिन मूकदर्शक बन पिटाई देखती रही।

पिटाई से पिता की हालत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गए। यह देख हमलावर और पुलिसकर्मी दोनों भाग निकले। परिवार वाले डॉ. राजेंद्र को पहले हैलट और फिर कार्डियोलॉजी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


इधर, फलजगंज एसओ का कहना है कि पुलिस के सामने डॉक्टर को नहीं पीटा गया है। संभवत: झगड़े के दौरान हार्ट अटैक से डॉक्टर की मौत हुई है। परिवार वालों ने अभी  मौखिक जानकारी दी है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed