फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dial 100 sought help twice did not put shower of abuses

‘डायल100’ पर दो बार मांगी मदद, नहीं मिली तो लगा दी गालियों की बौछार

Mon, 26 Dec 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
dial 100 sought help twice did not put shower of abuses
डेमो
मारपीट से घायल टेम्पो ड्राइवर ने  ‘डायल100’ पर दो बार मदद  मांगी लेकिन कोई भी पुलिसवाला उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। झल्लाए ड्राइवर ने तीसरी बार फोन मिलाया और गालियां बकने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। 
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चालक को फोन कर कोतवाली बुलाया और शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्नाव के मोहल्ला आदर्श नगर मोहल्ला निवासी बहादुर टेंपो चालक है। रविवार देर शाम वह सवारियां लेकर कानपुर से शहर आ रहा था। किराए को लेकर उसका सवारियाें से विवाद हो गया। इस पर सवारियाें ने उसे पीट दिया। कुछ देर बाद चालक स्टेंड लौट आया और टेंपो मालिक को घटना की जानकारी दी। टेंपो मालिक ने चालक को पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। चालक बहादुर ने 100 नंबर पर दो बार फोन मिलाया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में नशे में धुत होेकर उसने सौ नंबर पर तीसरी बार फोन मिलाया और अपशब्द बोलकर फोन बंद कर लिया। हेड क्वार्टर से अस्पताल चौकी इंचार्ज को लाइन पर लिया गया और मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया। सोमवार सुबह जैसे ही फोन खुला पुलिस ने उससे बात की और कोतवाली बुलाया। युवक को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed