फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of young man in police station

थाने में युवक की मौत, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी-हंगामा

Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
death of young man in police station
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के माधोगंज में मारपीट की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे युवक की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के घरवालों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया, कहा कि सिपाहियों ने रिपोर्ट लिखने की बजाए इतनी बुरी तरह से मारा कि उसने थाने में ही दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन

 

अपनी बहन के साथ रहता था राजेश

death of young man in police station
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी राजेश (40) पुत्र फूलचंद अपनी बहन रामदुलारी के साथ चंदौली में रहता था। गांव के ही रामदुलारे और उमाशंकर जो सगे भाई है शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर इन तीनों का विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश को दीवान ने थाने में ही बिठा लिया

death of young man in police station
थाने के पास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उस दिन मामला किसी तरह शान्त हुआ तो ठीक अगले ही दिन रविवार सुबह राजेश की रामदुलारे और उमाशंकर से मारपीट हो गई। मारपीट में राजेश को भी चोटें आईं। दोनों पक्ष माधोगंज थाने में एक दूसरे के खिलाप रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे।  राजेश को दीवान ने थाने में ही बिठा लिया सुबह राजेश की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी हरकत में आये, मामले की होगी जांच

death of young man in police station
लोगों को समझाते पुलिसवाले। - फोटो : अमर उजाला
राजेश की बहन रामदुलारी का कहना है कि पुलिसवालों ने ही भाई की पीट- पीटकर हत्या कर दी है। उधर थाना पुलिस का कहना है कि राजेश की हालत खराब होने पर थाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस ले कर गई थी। जहां डॉक्टर पुरषोत्तम गांधी ने ब्रॉड डेड बताया। थाने के बाहर हंगामे के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी हरकत में आये मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed