फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of elderly wounded by beating

एंटी रोमियो अभियान को एक और चुनौती, शोहदों की पिटाई से घायल लड़की के पिता की मौत

Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
death of elderly wounded by beating
मृतक की फाइल फोटो और सड़क पर लाश रखकर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ के एंटी रोमियो अभियान को बदमाश शोहदों ने एक बार फिर बड़ी चुनौती दे दी है। पांच लड़कों की पिटाई से घायल होकर कोमा में पहुंचे लड़की के पिता की शनिवार को मौत हो गई। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने शव रखकर जमकर हंगामा काटा। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। 
विज्ञापन


थाना रूरा के लालपुर डेरा गांव निवासी ओमप्रकाश (50) की बेटी मेनका गांव में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होकर जा रही थी। तभी गांव के सीताराम, बबलू, वकील, दिनेश और संजय ने मेनका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसे उठा ले जाने की कोशिश करने लगे ये सब ओमप्रकाश ने देख लिया और विरोध करना शुरू कर दिया। तैश में आये पांचों लड़कों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियार से ओमप्रकाश को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे बउआ को भी इन पांचों ने जमकर मारा।

विज्ञापन


मारपीट और छेड़छाड़ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में ले लिया और गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर में दो दिनों तक ओमप्रकाश का इलाज चलता रहा लेकिन वह कोमा से बाहर नहीं आया। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ और हत्या के आरोपी पांचों लड़कों पर कड़ी कार्रवाई न होने से नाराज मृतक ओमप्रकाश के परिजनों ने उसकी लाश रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक आक्रोशित लोग फरार लड़कों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहकर शोरशराबा करते रहे। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर सबको शांत कराया।  


इससे पहले उन्नाव जिले में रेप पीड़ित लड़की की आंखें बलात्कार आरोपी के बड़े भाई ने फोड़ दी थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एंटी रोमियो अभियान का भय शायद बदमाश शोहदों को नहीं है। तभी ये शोहदे खुलेआम अपराध करके फरार घूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed