{"_id":"584833c74f1c1bf340447f28","slug":"death-due-to-high-voltage-current-ran-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत, घंटो रही लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत, घंटो रही लोगों में दहशत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
सार
मंगलवार रात अचानक वोल्टेज बढ़ने से हुआ हादसा, चपेट में आई दो युवती
कई घरों में उपकरण फुंके, घंटो रही लोगों में दहशत
ग्रामीणों ने पावर हाउस फोन कर बंद कराई सप्लाई
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अरगूपुर में अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से चार्जिंग में मोबाइल लगा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां करंट से झुलस गईं। हाई वोल्टेज से कई घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। ग्रामीण घंटो दहशत में रहे। गांव के लोगों ने पावर हाउस फोन करके सप्लाई बंद कराई।
अरगूपुर गांव निवासी सरस्वती सिंह (40) पुत्र देशराज मंगलवार रात घर पर मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहे थे। तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गया और कमरे की दीवारों में करंट उतर आया। इसमें सरस्वती सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू नीरा देवी पत्नी सुमन सिंह व पड़ोस में ही रहने वाली ममता पुत्री छोटू भी चपेट में आ गईं।
ग्रामीणों ने पावर हाउस फोन कर सप्लाई बंद कराई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां सरस्वती सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुमन सिंह ने बताया कि सरस्वती खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार रात वह मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था तभी अचानक करंट आने से उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि हाई वोल्टेज करंट से टीवी फुंकने के साथ ही मोबाइल भी खराब हो गया। पड़ोसियों ने पावर फोन कर सप्लाई बंद कराई। मृतक की पत्नी रानी के अलावा दो बेटे हैं।