{"_id":"5814d90e4f1c1b980dbc255d","slug":"dead-body-build-with-gun-in-black-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में पड़ी इस लाश में बंधी थी बंदूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली नदी में पड़ी इस लाश में बंधी थी बंदूक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
पीठ में अंगौछे से देसी बंदूक बंधी थी और शरीर पर चोटों के निशान थे, भाई ने हत्या की आशंका जताई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत चार दिन से लापता किसान का शव शनिवार को काली नदी में उतराता मिला। उसकी पीठ में अंगौछे से देसी बंदूक बंधी थी और शरीर पर चोटों के निशान थे। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस बंदूक मिलने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छिबरामऊ कोतवाली की प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम ब्राहिमपुर गढ़िया के पास काली नदी में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक ग्रामीण का शव उतराता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। काफी जद्दोजहद के बाद शव की शिनाख्त क्षेत्र के ग्राम दीनपुर निवासी नत्थू (45) पुत्र सियाराम बाथम के रूप में उसके भाई विनोद ने की। उसने बताया कि उसका भाई 26 अक्तूबर से लापता था। वह घर से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकला था। भाई की गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी थी।
ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि शव पर अंगौछे से देशी बंदूक बंधी थी। साथ ही उसके शरीर में चोट के निशान थे। लोगों के अनुसार, हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। विनोद ने भाई की हत्याकर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। उसकी पत्नी गीता करीब दस साल पहले छोड़कर मायके चली गई थी। बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।