फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter in law poisoned killing

ससुरालियों पर बहु को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप

Sat, 17 Sep 2016 01:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
daughter in law poisoned killing
डेमो पिक
कानपुर के बिधनू में विवाहिता राधा तिवारी की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने राधा के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


उधर, पति का कहना है कि राधा की बुखार के चलते मौत हुई है। एच ब्लॉक गुजैनी निवासी मुकेश दुबे की बेटी राधा (30) की शादी बिधनू के पहाड़पुर गांव निवासी जय प्रकाश तिवारी उर्फ पिंकू से पांच साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


इनके चार साल की बेटी सिप्पी है। पिंकू ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह से राधा बुखार से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार को राधा को हैलट में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। एसओ रामवीर यादव के मुताबिक पिता मुकेश की तहरीर पर पिंकू, उसके पिता रामगोपाल, बहन पिंकी और बहनोई गोविंद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed