{"_id":"58d4c3914f1c1be6211a269b","slug":"danish-was-responsible-for-railway-track-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम बम बनाने में एक्सपर्ट होने के बाद आतंकवादी बन गया था दानिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइम बम बनाने में एक्सपर्ट होने के बाद आतंकवादी बन गया था दानिश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट के आरोप में पकड़ा गया दानिश आईएसआईएस के कानपुर-लखनऊ के खुरासान मॉड्यूल का मास्टर माइंड है। वह टाइम बम बनाने में एक्सपर्ट है। यह बात एनआईए और स्थानीय पुलिस अफसरों के बीच हुई चर्चा में सामने आई है। उसने रेल पटरी भी डिस्टर्ब की थी। कहां और कब की, अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोले।
दरअसल संदिग्ध आतंकियों को कानपुर शहर लेकर आए अफसर एक जगह पर बैठे थे। तभी वे आतिफ और दानिश के बारे में बात करने लगे। इस दौरान एनआईए अफसरों ने कहा कि आतिफ पढ़ा-लिखा है। अच्छे घर का है। अंग्रेजी, कंप्यूटर और सोशल मीडिया की भी खासी जानकारी है। इसके बाद भी वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो गया। दानिश तो शातिर है। वह ग्रुप का मास्टर माइंड है। टाइम बम भी तैयार कर लेता है। ब्लास्ट के लिए चकेरी की दुकानों से सामान खरीदने के दौरान दानिश भी आतिफ के साथ था।
कमांडों के घेरे में थे संदिग्ध आतंकी, चेन से बंधे थे हाथ
आतिफ और दानिश को कड़ी सुरक्षा में शहर लाया गया। दोनों को लग्जरी वाहनों से एनआईए की एसपी और अत्याधुनिक असलहों से लैस 20 कमांडो के घेरे में लाया गया। संदिग्ध आतंकियों को जब गाड़ियों से उतारा गया, उनके हाथ लोहे की चेन से बंधे थे। आतिफ और दानिश की सुरक्षा में एसपी पूर्वी, एएसपी कैंट समेत लगभग 30 पुलिस कर्मी भी लगे थे। पुलिस की गाड़ियां का काफिला जिधर से गुजरा, उधर हड़कंप सा मच गया।
विज्ञापन
होटल में खाया खाना
एनआईए टीम और लोकल पुलिस के अफसर आतिफ और दानिश को लेकर चकेरी स्थित एक होटल में पहुंचे। यहां सभी ने खाना खाया। आतंकियों को भी खाना खिलाया गया। सूत्रों के मुताबिक होटल में 28 लोगों ने शाकाहारी खाना खाया है। टीम करीब दो घंटे तक होटल में रुकी।