{"_id":"580232c14f1c1b6e52292829","slug":"dalit-women-beaten-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला पर दबंग करते रहे अत्याचार, तमाशबीन बने रहे गांव वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला पर दबंग करते रहे अत्याचार, तमाशबीन बने रहे गांव वाले
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित महिलाओंं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश अब हरियाणा को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन किसी न किसी दलित महिला को उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के इटावा में सामने आया है।
वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिरौली में तीन दबंगों ने घर में घुसकर दलित महिला को बुरी तरह मारा। न केवल महिला के साथ मारपीट की गई बल्कि उसे जाति सूचक गालियां देकर भी अपमानित किया गया। तमाशाबीन बने गांव वाले यह सब होता देखते रहे।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिरौली निवासी बिरलश्री पत्नी कैलाश चंद्र ने आरोप लगाया कि जब वह अपने घर पर अकेली थी तभी गांव के सुभाष, अजय व विजय उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जब यह सब हो रहा था तो लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तीनों की इलाके में दंबंगई के चलते किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नही दिखाई। महिला के मुताबिक 'मैं मजबूर बेबस थी, दबंगो से पिटती रही लेकिन उनका विरोध करती रही। फिलहाल, तीनों युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।