फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daanpatra and jewellery Stolen robbed in Shiva temple of Kannauj

पुजारी को बंधक बनाकर वनखंडेश्वर मंदिर में लूटपाट, शिवभक्तों ने पुलिस पर लगाए कई आरोप

Tue, 18 Dec 2018 11:39 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 18 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Daanpatra and jewellery Stolen robbed in Shiva temple of Kannauj
वारदात की जानकारी देते पुजारी सोबरनदास, विशुनगढ़ स्थित वनखंडेश्वर मंदिर।

कन्नौज छिबरामऊ रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर बदमाश दानपात्र और बक्से से नगदी व सामान लूट ले गए। सुबह पुजा करने पहुंचे प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर पुजारी से जानकारी ली। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी व लूट की वारदात पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


वनखंडेश्वर मंदिर में सोबरनदास पुजारी हैं। वह मंदिर में ही रहते हैं। मंगलवार सुबह मंदिर जीर्णोद्धार समिति के प्रबंधक प्रमोद गुप्ता पूजा करने मंदिर पहुंचे। मंदिर का दानपात्र व बक्सा टूटा था और पुजारी हाथ पैर बंधे पुजारी एक तरफ पड़े थे। प्रमोद ने पुजारी के हाथ पैर खोलकर जानकारी ली। इसके बाद लूटपाट की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

आरोप रात में पुलिस गश्त नहीं करती

Daanpatra and jewellery Stolen robbed in Shiva temple of Kannauj
टूटा पड़ा बक्सा और बिखरा पड़ा सामान।

मंदिर में लूट की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन कर पुजारी से जानकारी ली। प्रबंधक प्रमोद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिन हो रही चोरी व लूटपाट की वारदात पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है।

 

नौ दिसंबर को मुकेश चक के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर ले गए थे। अभी तक उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed