फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cyber fraud by bheem app

जानें, ‘भीम एप’ कैसे बना साइबर ठगी का जरिया, एक्सिस बैंक से 9 बार में उड़े 1 लाख रुपये

Wed, 08 Feb 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud by bheem app
डेमो पिक
‘भीम एप’ को शातिर बदमाशों ने साइबर ठगी का जरिया बना लिया है। ये ठग एक झटके में हजारों-लाखों रुपये बैंक अकाउंट से उड़ा देते हैं। मोबाइल एप के जरिये ठगी की एक वारदात कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में भी सामने आई है। यहां के एक ट्रांसपोर्टर के अकाउंट से एक लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिन्दुस्तान को डिजिटल और कैशलेस बनाने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी को साइबर ठगों ने करारी चुनौती दी है। कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए प्राधानमंत्री ने कई एप लांच किए इन्हीं में से एक भीम एप भी है। करोड़ों लोग इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर चुके हैं। 
विज्ञापन


पहले मोबाइल सिम बंद कराया फिर करी ठगी
किदवई नगर मार्बल मार्केट स्थित एक्सिस बैंक में ट्रांसपोर्टर आफताब और अली का ज्वाइंट बैंक अकाउंट है। आफताब ने बताया कि उन्होंने अपने स्मार्ट मोबाइल फोन पर नेट बैंकिंग सर्विस एक्टिवेट कर रखी है। शनिवार को उनके मोबाइल में 5000 रुपए निकलने का मैसेज आया और फिर उनका नंबर बंद हो गया। जब सोमवार को बैंक पहुंचकर उन्होंने पासबुक अपडेट कराई तो उनके होश उड़ गए। उनके अकाउंट से 105000 रुपए निकल चुके थे। आफताब ने बताया कि किसी ने भीम एप के जरिये 9 बार में रुपये उड़ाये हैं। । उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को उनका सिम भी काम नहीं कर रहा था। इस कारण खाते से रुपये निकालने की जानकारी नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि ठगों ने पहले मोबाइल सिम बंद कराया और फिर खाते से रुपये ट्रांसफर किए होंगे। तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed