{"_id":"58f4f9884f1c1b3f3b471a1d","slug":"crooks-looted-six-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तमंचा ताने बदमाशों ने 6 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े तमंचा ताने बदमाशों ने 6 लाख लूटे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के पनकी में लूट की वारदात के बाद पूछताछ करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी में सोमवार दोपहर विधान परिषद के पूर्व सभापति के घर के सामने बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप मैनेजर नरेंद्र मल्होत्रा का नोटों से भरा बैग लूटकर भाग गए। बैग में छह लाख चार हजार रुपये थे। एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी पश्चिम और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। रेकी कर वारदात की आशंका जताई है। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विजय नगर निवासी दयानंद चौधरी का पनकी एमआईजी तिराहे के पास हीरालाल इंटरप्राइजेज के नाम से पेट्रोल पंप है। दोपहर 12:40 बजे उनका मैनेजर नरेंद्र एक्टिवा से एमआईजी पनकी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में छह लाख चार हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। दोपहर 12:50 बजे के करीब पनकी एमआईजी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर विधान परिषद के पूर्व सभापति वीरेंद्र सिंह चंदेल के घर के सामने अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह एक्टिवा समेत गिर गए।
नरेंद्र के मुताबिक तीनों बदमाशों ने अंगौछे से चेहरे ढक रखे थे। सफेद कमीज पहने बदमाश ने तमंचा तानकर उनसे कहा कि अंकल यह बैग चुपचाप दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसी बीच दूसरे बदमाश ने एक्टिवा के हैंडिल पर टंगा बैग लूट लिया और फिर तीनों भाग गए। बाद में पुलिस ने पूर्व सभापति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों के फुटेज देखे।