{"_id":"5981fe4b4f1c1bee768b456b","slug":"crooks-attempted-loot-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ‘माता जी आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया अभी तुरंत आपको अस्पताल चलना है’ उसके बाद हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘माता जी आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया अभी तुरंत आपको अस्पताल चलना है’ उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
‘माता जी आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया अभी तुरंत आपको अस्पताल चलना है’ ये बात कहकर चार बदमाश वृद्धा के घर में घुस आए। सूझबूझ दिखाते हुए बुजुर्ग महिला ने तुरंत बेटे को फोन लगा दिया। पोल खुलती देख बदमाश घबरा गए और अपना तमंचा लहराते हुए भाग खड़े हुए। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
उन्नाव शहर के मोहल्ला पीडीनगर सेक्टर डी में लुटेरों ने एक घर में लूट का प्रयास किया। वृद्धा के घर पहुंचे दो बाइकों में सवार चार लुटेरों ने घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। वृद्धा की सूझबूझ से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। घर में अकेली वृद्धा ने शोर मचाया तो बदमाशो ने उसपर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। खुद को घिरा देख बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी
डेमो पिक
उन्नाव पीडी नगर सेक्टर डी निवासी सुरेंद्र प्रकाश पुत्र स्व. श्याम किशोर पेशे से टीचर हैं। उनकी पत्नी भी बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं। पति-पत्नी सुबह आठ बजे स्कूल गए हुए थे। घर पर सुरेंद्र की मां गंगा देवी थीं। लगभग दस बजे दो बाइक सवार चार लुटेरों में दो हेलमेट लगाए व दो मुंह को रुमाल से ढके हुए उनके घर पहुंचे। लुटेरों ने गेट खटखटाया। गंगादेवी गेट पर पहुंची।
लुटेरों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है अभी आपको अस्पताल चलना है। वृद्धा ने सतर्कता दिखाते हुए पहले अपने बेटे सुरेंद्र को फोन मिलाया। बेटे से बात होने के बाद वृद्धा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसमें से एक लुटेरे ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन मोहल्ले वालों के निकल आने से चारों लुटेरे भाग निकले। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।