{"_id":"5852b41f4f1c1b6741649f00","slug":"criminal-ran-away-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी देखने में मस्त थे पुलिसवाले, थाने से भागा अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीवी देखने में मस्त थे पुलिसवाले, थाने से भागा अपराधी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
टीवी देखने के चक्कर में भागा था आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी देखने में मस्त पुलिसवालों को चकमा देकर एक हत्यारोपी थाने से भाग निकला। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। हत्या के एक मामले में पकड़े गए शख्स के थाने से भाग जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। घटना के वक्त थाने में कई पुलिस कर्मी थे पर वह सभी को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पूरे दिन तलाश के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है।
असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव निवासी अर्जुनपाल का बेटा रवींद्र बीते 21 नवंबर को अचानक लापता हो गया था। उसकी 28 नवंबर को लाश गांव किनारे कुएं से बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस एक संदिग्ध हत्यारोपी तक पहुंच सकी थी। थाने से आरोपी बुधवार की रात भाग निकला। अभी तक की जांच में आया है कि आरोपी के भागने के वक्त थाना कार्यालय में लगा टीवी चल रहा था। पुलिस कर्मी उसे देखने में मशगूल थे। थाने में दीवान लिखापढ़ी कर रहे थे। गेट पर तैनात होने वाले संतरी को दीवान ने निजी काम से भेज दिया था।
इसी दौरान आरोपी कार्यालय से बाहर आया और पीछे के रास्ते से भाग निकला। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की कलई खोल दी है। अब आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। बजहाकुटी गांव में रहने वाले रिश्तेदारों और आरोपी के घर पहुंची पुलिस को ताला लटकता मिला। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि किसी मामले में नामजद होता तो थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाती। अभी वह संदिग्ध था, लेकिन लापरवाही तो है ही।