फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminal ran away from police station

टीवी देखने में मस्त थे पुलिसवाले, थाने से भागा अपराधी

Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
criminal ran away from police station
टीवी देखने के चक्कर में भागा था आरोपी
टीवी देखने में मस्त पुलिसवालों को चकमा देकर एक हत्यारोपी थाने से भाग निकला। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। हत्या के एक मामले में पकड़े गए शख्स के थाने से भाग जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। घटना के वक्त थाने में कई पुलिस कर्मी थे पर वह सभी को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पूरे दिन तलाश के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव निवासी अर्जुनपाल का बेटा रवींद्र बीते 21 नवंबर को अचानक लापता हो गया था। उसकी 28 नवंबर को लाश गांव किनारे कुएं से बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस एक संदिग्ध हत्यारोपी तक पहुंच सकी थी। थाने से आरोपी बुधवार की रात भाग निकला। अभी तक की जांच में आया है कि आरोपी के भागने के वक्त थाना कार्यालय में लगा टीवी चल रहा था। पुलिस कर्मी उसे देखने में मशगूल थे। थाने में दीवान लिखापढ़ी कर रहे थे। गेट पर तैनात होने वाले संतरी को दीवान ने निजी काम से भेज दिया था। 
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी कार्यालय से बाहर आया और पीछे के रास्ते से भाग निकला। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की कलई खोल दी है। अब आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। बजहाकुटी गांव में रहने वाले रिश्तेदारों और आरोपी के घर पहुंची पुलिस को ताला लटकता मिला। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि किसी मामले में नामजद होता तो थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाती। अभी वह संदिग्ध था, लेकिन लापरवाही तो है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed