फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime Branch nabbed factory for printing fake notes

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नकली नोट छापने का कारखाना

Thu, 05 Jan 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch nabbed factory for printing fake notes
कानपुर में पकड़ी गई नकली नोट बनाने की मशीन
क्राइम ब्रांच टीम ने कानपुर पुखरायां के मीरपुर गांव में नकली नोट छापने का कारखाना पकड़ा हैं। कारखाने में असली नोट को स्कैन करके नकली नोट बनाये जा रहे थे।
विज्ञापन

मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सात लाख 64 हजार रुपये के 2000 के नए वाले नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपियों के मुताबिक 90 लाख रुपये से अधिक के 2000 के नकली नोट छापकर बाजार में चला चुके हैं। 13 से 16 दिसंबर के बीच 93 लाख रुपये के नकली नोट छापकर कानपुर पहुंचाए गए। 27 और 28 दिसंबर को 17 लाख रुपये के नोट छापे गए। कई नामों का भी खुलासा किया है जो इस धंधे से जुड़े हैं। सरगना कानपुर का ही है जो फरार चल रहा है। 
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद्र, दिनेशचंद्र यादव और भोगनीपुर पुलिस ने मीरपुर गांव में समरेंद्र सचान उर्फ शुभम के घर पर छापा मारा। वहां से 2000 रुपये के सात लाख 64 हजार रुपये नकली नोट, 2000 का एक असली नोट व सात अधछपे नोट, दो प्रिंटर/ स्कैनर, लैपटॉप, अलग-अलग रंग की पांच बोतल इंक, पेपर कटर, स्केल, एडॉप्टर, माउस, पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके से समरेंद्र सचान उर्फ शुभम निवासी मीरपुर पुखरायां कोतवाली भोगनीपुर, आशीष कुमार गुप्ता पुत्र महेशचंद्र गुप्ता निवासी मीरपुर, पुखरायां और पुखरायां के विवेकानंद नगर निवासी प्रसून सचान पुत्र रमाकांत सचान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कानपुर के गंगागंज-पनकी निवासी विजय इस धंधे का मास्टरमाइंड है, उसके निर्देशन में कारोबार चल रहा था। कुछ बैंक शाखाओं से भी संपर्क था। अकबरपुर के बाढ़ापुर गांव निवासी वीपी पाल नकली नोट खरीदारों तक पहुंचाता था। अहरौलीशेख गांव के इस्लामाबाद मोहल्ले का एहसान सिद्दीकी भी धंधे में सहयोग करता था। नोट स्कैन करके कंप्यूटर पर सही किए जाते थे फिर प्रिंटर से प्रिंट निकाल कर दोनों साइड को जोड़कर नोट तैयार किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed