{"_id":"81e225ac4dc0900e19074e217dcb688c","slug":"child-murder-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बालक की हत्या के बाद गांव में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की हत्या के बाद गांव में बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी नंदना के तरगांव में एक किशोर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में गांव के ही एक किशोर और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़ित पक्ष और आरोपी दोनों अलग-समुदाय के है। इस वजह से घटना के बाद गांव में दोनों समुदायों के बीच तनाव है। उधर, आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को ग्रामीणों से छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई।
आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के कब्जे से आरोपी युवक को छीनने के दौरान मृतक किशोर का चाचा गिरकर घायल हो गया। देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के चाचा की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
घटना के बाद हुए बवाल और तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों तैनात है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मां को हिरासत में ले लिया है।
तरगांव निवासी उलीबक्स का पुत्र सारिक (9) बीते सोमवार शाम घर से गायब था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि सारिक को गांव के ही कुलदीप गुप्ता उर्फ कलियुग (18 )के साथ गांव के बाहर खेतों में देखा गया था।
सूचना पर घर वाले सारिक के लौटने का इंतजार करने लगे। रात में न लौटने पर मंगलवार सुबह उलीबक्स ने कुलदीप और उसकी मां मीरादेवी को साथ लेकर सारिक की तलाश करनी शुरू की। इस बीच कुलदीप अचानक वहां से खिसक लिया। इससे उस पर संदेह हुआ। इस पर उलीबक्स ने कुलदीप का मां मीरा देवी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुलदीप ने सारिक की हत्या की है। उसका शव बाजरे के खेत में पड़ा है।
बताई जगह पर जब उलीबक्स पहुंचा तो सारिक का शव पड़ा देखा । गर्दन रेत कर सारिक की हत्या की गई थी। सूचना पर एसओ एके सिंह और सीओ कृष्णकुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया।
इस बीच एक समुदाय की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। इन लोगों ने घर में छिपे आरोपी कुलदीप को खोज निकाला और पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कुलदीप के घर में भी जमकर तोड़फोड़ क ी। सूचना पर दुबारा पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले जाने लगी । इस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
धक्कामुक्की में सारिक के रिश्ते में चाचा जाबिर (32) पुत्र अजीज फिसलकर गिर गया। जिसकी देर शाम मौत हो गई। जिसके बाद तनाव फैल गया। परिजनों ने जाबिर की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। तनाव के बाद गांव में दो ट्रक पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सीओ कृष्ण कुमार ने तनाव जैसी बात से इंकार किया। उन्होंने बताया कि एतिहात के तौर पर पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।