फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 'दुल्हनों से धोखा', गरीब बेटियों के हक का पैसा भी मार लिया

Wed, 28 Feb 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Cheating with the brides in auraiya
सामूहिक विवाह में प्रशासन ने दुल्हनों को दी लोहे की बिछिया व पायल
गरीब बेटियों की मदद करने के बजाय कुछ लोगों ने उनके हक का पैसा भी मार लिया। यूपी के औरैया जिले में शासन की ओर गरीब बेटियों की शादी के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान जिला प्रशासन पर धोखा करने का आरोप लगा है। योजना के तहत कराए सामूहिक विवाह में जिला प्रशासन ने दुल्हनों को लोहे के बिछिया व पायल दे दिए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुल्हनों ने सुनार के पास इनकी जांच करवाई। पीड़ित विवाहित महिलाओं ने मामले की शिकायत डीएम से की जिस पर जांच के आदेश दिए है। 

 

Cheating with the brides in auraiya
शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं दुल्हनें डीएम ने दिए जांच के आदेश
18 फरवरी को जिलाधिकारी की देख रेख में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़े शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान जिला प्रशासन ने प्रचार प्रसार कर खूब वाहवाही भी लूटी थी। बैंड बाजा बजवाकर शासन की तरफ से दी जाने वाली मदद में से इज्जत घर और दहेज रूपी कुछ समान देकर विवाहित जोड़ों को विदा किया। मगर सामूहिक विवाह के आठ दिन बाद ही दुल्हनों ने जिला प्रशासन के दावों की कलई खोल दी।

 

Cheating with the brides in auraiya
समाज कल्याण अधिकारी ने शुरू की जांच
नवविवाहिता रचना कुमारी, सरबिन, पिंकी, सत्यवती, यास्मीन बानो, नीरज व कुसुमलता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि सामूहिक विवाह में उनको तोहफे के रूप में दी गई पायल और बिछिया को चांदी का बताया गया था। बाद में उन लोगों ने जब  सुनार से इनकी जांच कराई तो पायल और बिछिया के लोहे से बना होने का पता चला। नव विवाहित महिलाओं ने जिला प्रशासन पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheating with the brides in auraiya
दुल्हनों के साथ धोखा
जिम्मेदार बोले...
औरैया के डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि  मामले की जांच के आदेश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी ने बताया कि  ई-टेंडरिंग के जरिए इटावा की एक फर्म ने दस हजार रुपये में पायल, बिछिया, बर्तन, डिनर सेट व लहंगा चुनरी तथा बक्सा दिया था। बिछिया व पायल चांदी की देने की बात हुई थी। शिकायत करने आई महिलाओं से पायल व बिछिया जमा करा ली गई है। जांच कराई जा रही है। फर्म को प्रतिबंधित कर भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed