फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cheater arrested in Kanpur

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला कानपुर में गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2017 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
cheater arrested in Kanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ठग
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले जालसाज को कानपुर पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। ठग की पत्नी और रैकेट का सरगना पुलिस छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया ठग बेरोजगारों से अब तक लाखों रुपये हड़प चुका है। पुलिस को उसके पास से छह लाख की नगदी, दर्जनों पासपोर्ट और फर्जी वीजा समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कानपुर के सिविल लाइंस में सोफियाज टेस्ट ट्रेड सेंटर नाम से ऑफिस है। जिसका डायरेक्टर नितिन घई नाम का जालसाज है। कंपनी में स्वरूपनगर के गुरुप्रीत सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर काम करती हैं। तीनों बेरोजगारों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये हड़पते हैं। वे बेरोजगारों को फंसाने केलिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। जिसके जरिए उन्होंने गोरखपुर और बिहार से करीब सौ युवकों को जाल में फंसा लिया। इसके बाद उन्होंने वीजा केनाम से हर युवक से उसका पासपोर्ट और 25 से 30 हजार रुपए जमा करा लिए हैं। इसके बाद उन्होंने युवकों को डाक के जरिए फर्जी वीजा और ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया। जब युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने ठगी का पता चला। उन्होंने यहां एसएसपी से शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार की शाम को ऑफिस में छापा मारकर गुरुप्रीत को दबोच लिया, जबकि उसकी पत्नी कमलजीत और रैकेट का सरगना नितिन घई फरार है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश मार रही है। सीओ क्राइम विवेक त्रिपाठी ने बताया कि ऑफिस से छह लाख की नगदी, 42 पासपोर्ट और दर्जनों फर्जी वीजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed