फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of tampering with girl in kanpur

कानपुर: बीटेक की छात्रा से शोहदे ने की छेड़छाड़, जबरन दोस्ती करने का बनाया दबाव, विरोध करने पर पीटा

Wed, 08 May 2019 03:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
case of tampering with girl in kanpur
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को बीटेक की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां महाराजपुर के एक कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को सोनू नाम के लड़के ने जबरन ऑटो में बैठा लिया।
विज्ञापन


सुनसान जगह पर ले जाकर जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रा का बैग लेकर मौके से भाग निकला। छात्रा का आरोप है कि युवक उससे जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि बैग में मोबाइल, आधार कार्ड व जरूरी कागजात थे। छात्रा लाल बंगला क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन शोहदे के खिलाफ चकेरी थाने में तहरीर देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed