{"_id":"5fec24488ebc3e3d5028c4f7","slug":"car-riders-abducted-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: पूर्व बार अध्यक्ष को कार सवारों ने दिनदहाड़े किया अगवा, ट्रैफिक सिपाही की मुस्तैदी से टली घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महोबा: पूर्व बार अध्यक्ष को कार सवारों ने दिनदहाड़े किया अगवा, ट्रैफिक सिपाही की मुस्तैदी से टली घटना
Wed, 30 Dec 2020 12:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में बार एसोसिएशन महोबा के पूर्व अध्यक्ष को कार सवारों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया। जीजीआईसी के पास अधिवक्ता के गले से सोने की चेन लूट ली और कनपटी पर तमंचा लगाकर कार में बैठा लिया। सुभाष चौकी के समीप ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल ज्ञान सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए चीख सुनकर सड़क पर बैरियर लगाकर कार रोक ली।
चार आरोपी मौके से फरार हो गए। कार व चालक को हिरासत में लेकर अधिवक्ता को मुक्त कराया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी राजकिशोर तिवारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी कल्पना को रामकथा मार्ग स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कॉलेज में छोड़ने गए थे। बाइक से लौटते समय जीजीआईसी गेट के समीप कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और खींचकर गाड़ी में डालकर भाग निकले।
विज्ञापन
मौजूद दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक वे अगवा हो चुके थे। घटनास्थल से एक किमी दूर सुभाष चौक में ड्यूटी पर तैनात ट्राफिक सिपाही ज्ञान सिंह ने जब कार से बचाने की आवाज सुनी तो आशंका होने पर बेरियर लगा दिया।

जिससे कार रुक गई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर अधिवक्ता को बरामद कर लिया। अधिवक्ता को दिनदहाड़े अगवा किए जाने की घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कोतवाली में अधिवक्ताओं व अन्य लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की।
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी आशीष तिवारी से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। पूर्व में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी खुन्नस के चलते उन्हें अगवाकर हत्या का प्रयास किया गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आशीष तिवारी व उसके भाई नंदकिशोर तिवारी निवासीगण रायकोट, राजकुमार पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बमरारा, महेंद्र पुत्र फूलसिंह निवासी महाराजपुर व दो लोगों के खिलाफ अपहरण व सोने की चेन छीनने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।