फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP leader sacked

बसपा नेता को तमंचा अड़ाकर लूटा

Wed, 18 Feb 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
BSP leader sacked
नौबस्ता बंबा हमीरपुर रोड पर सोमवार रात तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने बसपा नेता योगेंद्र सिंह से तमंचे के बल पर 28 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन


भागते समय हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। योगेंद्र ने एक हमलावर की पहचान मनीष तिवारी के रूप में की है। उन्होंने नौबस्ता थाने में एक नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


योगेंद्र ने इस वारदात को राजनीतिक से प्रेरित बताया है। घाटमपुर के सरायं गांव निवासी बसपा से जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुमार कुशवाहा सोमवार को पिता मुंशीलाल और गांव के ही बालगोविंद, सुरेश सविता सहित होरीलाल के साथ शहर में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात शादी समारोह से लौट रहे थे। नौबस्ता बंबा हमीरपुर रोड पर तीन बाइकों से आए छह असलहाधारी बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए स्कार्पियो कार रोक दी। पहले हमलावरों ने हवाई फायरिंग की फिर योगेंद्र के सीने में तमंचा अड़ा दिया और 28 हजार रुपये और एक सोने की चेन लूट ली।


चीखपुकार सुन राहगीरों और इलाकाई लोगों ने दौड़े तो हमलावर भाग निकले, लेकिन एक बाइक छूट गई। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने से बरामद हमलावरों एक एक बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया। नौबस्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed