{"_id":"58079f634f1c1b726b7046b9","slug":"brutal-murder-girl-found-scattered-in-field-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा की नृशंस हत्या, खेत में बिखरे पड़े मिले अंग, धड़ ढूंढती रह गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित छात्रा की नृशंस हत्या, खेत में बिखरे पड़े मिले अंग, धड़ ढूंढती रह गई पुलिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल नेठी मोड़ के पास खेतों पर छात्रा के धड़ को ढूंढते एएसपी, सिपाही व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पूर्व अगवा की गई छात्रा की नृशंस हत्या कर दी गई। शरीर के अंग बुधवार सुबह नेठी मोड़ के पास ज्वार के खेत में बिखरे मिले।
सूचना पर एएसपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसे छात्रा के सिर के बाल, मुंह का जबड़ा, एक हाथ की हड्डी व कपड़े बरामद हुए हैं। धड़ नहीं मिला है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मृतका के ताऊ ने अपहरण कर बलात्कार करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने कपड़ों व चप्पल से शिनाख्त की है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने बरामद शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां की तहरीर पर बीते मंगलवार को दर्ज हुए अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा पुलिस ने बढ़ाई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता का रो-रो कर बुरा हाल
रोता बिलखता मृतका का पिता हरीचरन।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कोतवाली के शीतलपुर गांव निवासी दलित हरीचरन वर्मा की पुत्री संगीता देवी (16) इंटर की छात्रा थी। जो गांव के पास स्थित शकुंतलाबाई विद्यालय में पढ़ती थी। मृतका की मां उर्मिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह उसकी पुत्री स्कूल पढ़ने गई। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी। तो उसकी नाते रिश्तेदारों में जानकारी की। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
16 अक्तूबर को सुरेश पुत्र गंगाप्रसाद निवासी हरचंदपुर थाना कदौरा जनपद जालौन ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री संगीता को गौरव पुत्र रंगवाज उर्फ रामनाथ, मोहित व कुग्गी निवासी हरचंदपुर थाना कदौरा बोलेरो गाड़ी से ले गए हैं। जिस पर उसने कोतवाली में बीते मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

इंटर की छात्रा थी संगीता
संगीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह नेठी मोड़ के पास खेतों में लापता बेटी के कपड़े व अंग पड़े होने की सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी बीके मिश्रा व कोतवाली पुलिस ने ज्वार के खेत में कुछ-कुछ दूरी पर छात्रा के सिर के बाल, मुंह का जबड़ा, एक हाथ की हड्डी, सभी कपड़े बरामद किए। मगर धड़ नहीं मिला। एएसपी ने पुलिस व परिजनों के साथ ज्वार के खेत में धड़ को काफी ढूंढने का प्रयास किया।
मां उर्मिला ने बरामद कपड़ों से पुत्री की शिनाख्त की। जिसके चलते पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई। उधर, छात्रा के ताऊ बाबूलाल ने आरोप लगाया कि युवकों ने संगीता के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की है। कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव ने बताया कि बरामद शव को सील कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया कि दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।