फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother killed his elder brother in hardoi

युवक के एक घूंसे ने ले ली बड़े भाई की जान, मामूली विवाद में हत्या के कारण परिवार में कोहराम  

Thu, 01 Nov 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Brother killed his elder brother in hardoi
रामप्रसाद फाइल फोटो।

विज्ञापन

यूपी के हरदोई में खेत में धान काटने के बाद बची परली (फसल अवशेष) जलाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की नाक पर छोटे भाई ने घूंसा मार दिया। इससे मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी परिजन संग गांव छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल के थाना क्षेत्र को लेकर स्थिति खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाई थी। 


माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती निवासी रामप्रसाद (55) पुत्र कून्हा का खेत गांव के दक्षिण की ओर स्थित है। उसके खेत में धान की फसल थी, जो उसने गुरुवार की दोपहर कटवा दी थी। शाम को लगभग साढ़े तीन बजे रामप्रसाद के छोटे भाई नन्हेलाल और चेतराम ने खेत में परली को आग लगा दी। इसकी जानकारी रामप्रसाद को हुई तो वह उलाहना देने के लिए खेत पर मौजूद नन्हेलाल और चेतराम के पास गया। दोनों से रामप्रसाद का विवाद हो गया। तैश में आकर नन्हेलाल ने बड़े भाई रामप्रसाद की नाक पर घूंसा मार दिया। घूंसे की चोट से रामप्रसाद वहीं गिर गया और कुछ ही सेकेंड में उसकी मौत हो गई। रामप्रसाद की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

विज्ञापन


इसी दौरान नन्हेलाल और चेतराम परिजन के साथ मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर रामप्रसाद की पत्नी रानी उर्फ गंगावती व तीन पुत्रों विजयपाल, धर्मेंद्र और संदीप में कोहराम मच गया। जानकारी पर माधौगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संबंधित गांव तो माधौगंज थाना क्षेत्र में है, लेकिन जिस खेत में घटना हुई है, वह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बताया गया है। मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed