फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed his elder brother

मां को पीट रहे बड़े भाई को मार डाला

Wed, 01 Apr 2015 03:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
brother killed his elder brother
नौबस्ता में सोमवार देर रात मां को बेरहमी से पीटने वाले युवक को छोटे भाई ने ही मौत के घाट उतार दिया। घटना को छिपाने के लिए परिवार वालों ने लूट के बाद हत्या की फर्जी कहानी गढ़ डाली। जांच के लिए पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को मामला संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछताछ की तो परिवार टूट गया और छोटे बेटे ने हत्या की बात कबूल ली।
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट बरामद की गई है। नौबस्ता पुलिस हत्या के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। नौबस्ता, संजय नगर के विजय बहादुर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में पत्नी सियादुलारी और छोटा बेटा श्रीकांत (22) रहता है। साथ ही बड़ा बेटा रमाकांत (25) भी रहता था।
विज्ञापन


दोनों भाई दादा नगर की गत्ता फैक्टरी में काम करते थे। बताया गया कि रमाकांत को शराब की लत थी और आए दिन नशे में घर में माता-पिता से मारपीट करता था। सोमवार रात रमाकांत शराब के नशे में धुत होकर आया और मां सियादुलारी को पीटने लगा। बीच बचाव करने आए पिता को भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छोटे भाई श्रीकांत ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे भी जीने से धकेल दिया। झल्लाए श्रीकांत ने आवेश में आकर बड़े भाई रामाकांत के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान के निचले हिस्से में रहने वाले किरायेदार बच्छराज के मुताबिक देर रात तीन बजे इन लोगों ने सूचना दी कि छज्जे के सहारे घर में  घुसे लुटेरों ने लूटपाट के बाद रमाकांत की हत्या कर दी है। बच्छराज की सूचना पर नौबस्ता पुलिस फोर्स सहित गोविंद नगर सीओ, सर्किल फोर्स सहित फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची।

प्राथमिक जांच में ही लूट का मामला फर्जी लगा और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। श्रीकांत ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि मां को बेरहमी से पीटने वाले भाई के सिर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वह रोज-रोज की कलह से ऊब गया था। मौके से खून से सनी ईंट भी बरामद हो गई।


पुलिस ने पिता विजय बहादुर और श्रीकांत को हिरासत में लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। श्रीकांत के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर दी गई। वहीं पूछताछ के बाद पिता विजय बहादुर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed